पेंड्रा। मरवाही वन मंडल के उषाड़ बीट में एक भालू का क्षत-विक्षत शव मिला है, और इस शव के अंग गायब होने से शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
यह घटना मनेंद्रगढ़ वनमंडल और मरवाही वनमंडल की सीमा पर स्थित मरवाही वन क्षेत्र के उषाड़ बीट में हुई है। शव करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी जानकारी वन विभाग को अब जाकर मिली है।
फिल्म ‘छावा’छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा
भालू की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही संभव होगा। इस मामले में वन क्षेत्र में सक्रिय शिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। हालांकि, शिकारियों के सक्रिय होने के बावजूद शिकार हो रहे जानवरों की भनक समय पर वन विभाग को नहीं लग पाई है,
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, लंबित राजस्व प्रकरणों का गूंजेगा मुद्दा
जिस पर वन विभाग कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। डीएफओ रौनक गोयल ने भालू के शव मिलने की पुष्टि की है और मामले की जांच की जा रही है।




