बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में खाद्य विभाग ने धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में केंद्र प्रभारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस गड़बड़ी का खुलासा भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ था, जिसमें **23 लाख 25 हजार 930 रुपये की गड़बड़ी पाई गई।
मरवाही वन मंडल में मिला भालू का क्षत-विक्षत शव, नाखून और कई अंग गायब,मामले की जांच जारी
मामला मस्तूरी थाना क्षेत्रका है, जहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान मल्हार समिति में नियमित जांच के दौरान धान उपार्जन केंद्र के भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि 5267 धान की बोरियों में से 4497 बोरी में मानक धान,600 बोरी में भूसी और रेती मिश्रित, और 170 बोरी में धान और भूसी मिश्रित था।
कैबिनेट से मिली वक्फ बिल को मंजूरी, 10 मार्च से शुरू हो रहे संसद सत्र में ला सकती है सरकार
इस प्रकार, सत्यापन में केवल 4497 बोरी मानक धान पाया गया था। जब 13 फरवरी को जांच की गई, तो 18759 बोरी धान कम पाया गया। इस गड़बड़ी को लेकर खाद्य विभाग ने मल्हार उपार्जन केंद्र के प्रभारी संतू कुमार यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे के खिलाफ मल्हार थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।




