Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की पहल, टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन पर वैश्विक विशेषज्ञों से चर्चा

    September 15, 2026

    जनजातीय संस्कृति और स्थानीय आजीविका को पर्यटन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

    September 15, 2026

    हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की पहल, टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन पर वैश्विक विशेषज्ञों से चर्चा
    • जनजातीय संस्कृति और स्थानीय आजीविका को पर्यटन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल
    • हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की डिप्टी CM अरुण साव ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
    • सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’
    • कांस्टेबल भर्ती: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सरकार की SLP, 400 से ज्यादा अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    • डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मलकीत गैदू से 6 घंटे से चल रही पूछताछ: रायपुर में ED कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन

    मलकीत गैदू से 6 घंटे से चल रही पूछताछ: रायपुर में ED कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 27, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    Latest Chhattisgarh News
    Latest Chhattisgarh News

    Latest Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से ED दफ्तर में 6 घंटे से पूछताछ चल रही है। जिसके बाद कार्यालय के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ED की जांच की मांग की है।

    दरअसल, ED ने सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) के निर्माण के संबंध में समन जारी किया था। 4 तथ्यों में जानकारी मांगी थी। गैदू ने कहा कि 30 पन्नों में जवाब तैयार किया गया है। ED ने मुख्य रूप से फंडिंग, ठेकेदार और निर्माण कार्य की शुरुआत से जुड़े सवालों को लेकर जवाब मांगा है। इस कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ED कार्रवाई कर रही है। ED और IT का काम कांग्रेस को बदनाम करने का रह गया है। हिम्मत है तो दिल्ली में बने कार्यालय का हिसाब पूछ लें। बीजेपी से भी पूछ लें कांग्रेस से ही पूछेंगे क्या?

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंच की मौत, गांव में शोक की लहर…

    रायपुर के राजीव भवन पहुंची थी ED
    Latest Chhattisgarh News:  मंगलवार को चार सदस्यीय ED टीम सुरक्षा बलों के साथ रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंची थी और वहां मलकीत सिंह गैदू को समन सौंपा गया था। जांच एजेंसी ने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने को कहा है कि सुकमा और कोंटा में बने राजीव भवन का निर्माण किस स्रोत से हुआ, इसमें किसने पैसा दिया और निर्माण कार्य की पूरी प्रक्रिया क्या रही।

    इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लेकर एक सीक्रेट मीटिंग भी की थी, जिसमें कानूनी विशेषज्ञ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि जांच एजेंसी को सभी जरूरी दस्तावेज सौंपे जाएंगे और पूरे मामले में सहयोग किया जाएगा।मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि हमारे पास हर सवाल का जवाब है और हम जांच एजेंसी का पूरा सहयोग करेंगे। हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जो भी जानकारी मांगी गई है, वह देने के लिए तैयार हैं।

    समन में में 4 बिंदुओं में जानकारी मांगी गई है

    • कांग्रेस भवन कोंटा और सुकमा का काम कब शुरू हुआ और कब समाप्त हुआ
    • कांग्रेस भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार का नाम और डिटेल
    • भवन निर्माण के लिए और जमीन खरीदने के लिए कितनी राशि खर्च की गई
    • फंड का सोर्स क्या था दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के लग्जरी कार्यालय में ED नहीं गई।

    बैजे बोले- छेरछेरा पुन्नी के दान से बना कांग्रेस भवन
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस भवन छेरछेरा पुन्नी के दान और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बना था, लेकिन अब केंद्र सरकार के इशारे पर इसे जांच के दायरे में लाया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश के इतिहास में किसी विपक्षी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर इस तरह की कार्रवाई हो रही है।

    Read Also-  गंगाजल वाले बयान एजाज ढेबर का पलटवार, कहा- मीनल चौबे ने सभी वर्गों का किया अपमान

    Latest Chhattisgarh News:  दीपक बैज ने कहा, ED ने समन भेजा है, जबकि हमारे पास हर पाई-पाई का हिसाब मौजूद है। अगर कांग्रेस भवन को लेकर जांच की जा रही है, तो फिर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय की जांच क्यों नहीं हो रही? बीजेपी का कार्यालय 150 से 200 करोड़ की लागत से बना है, लेकिन वहां ED नहीं जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ED और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष को कमजोर करने की साजिश कर रही है।

    ED की अगली कार्रवाई पर नजर
    यह पहला मौका है जब ED ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर इस तरह से समन जारी किया है। इससे पहले शराब घोटाले से जुड़े कई मामलों में कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है। अब यह देखना होगा कि ED की पूछताछ के बाद इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या किसी और नेता को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news chhattisgarh news live today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.