रायगढ़। जिले में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समाप्त होते ही पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने प्रशासनिक सर्जरी के तहत 107 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में 2 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक और 84 आरक्षक शामिल हैं।
मलकीत गैदू से 6 घंटे से चल रही पूछताछ: रायपुर में ED कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन
इस कदम का उद्देश्य विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाना और चुनाव के बाद प्रशासनिक सुधार को सुनिश्चित करना है, ताकि पुलिस विभाग अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सके।




