Rule Change From 1st march 2025: 1 मार्च से कुछ अहम नियमों में बदलाव हो गया है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर बैंक FD की ब्याज दरों में बदलाव तक कई प्रमुख बदलाव हुए हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।
LPG गैस की कीमतों में बढ़ोतरी
1 मार्च 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली समेत अन्य शहरों में सिलेंडर की कीमत में 6 रुपए का इजाफा हुआ है। पिछले महीने की तुलना में, जब सिलेंडर की कीमत में 7 रुपए की कमी की गई थी, अब यह राहत वापस ले ली गई है। इस बदलाव से ग्राहकों के महीने के बजट पर असर पड़ सकता है, क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमत हर महीने की पहली तारीख को बदली जाती है।
एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव
Rule Change From 1st march 2025: एयर ट्रैवलर्स के लिए भी 1 मार्च से एक अहम बदलाव आया है। एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में वृद्धि होने से एयरलाइन कंपनियां अपनी फ्लाइट्स के किराए में इजाफा कर सकती हैं। यदि ATF की कीमतें घटती हैं तो एयरलाइन कंपनियां किराए में कमी ला सकती हैं, जो सीधे तौर पर यात्रियों के खर्च को प्रभावित करेगा।
Read Also- मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें अपना जरुरी काम
UPI से इंश्योरेंस प्रीमियम भरना हुआ आसान
इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान अब और भी आसान हो गया है। IRDAI के नए नियम के तहत, अब आप UPI के जरिए अपने इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इस नए फीचर के तहत पॉलिसी होल्डर अपने बैंक अकाउंट से पैसे ब्लॉक करके प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं, जिससे पेमेंट प्रक्रिया ज्यादा सुविधाजनक हो गई है।
Fixed Deposit की ब्याज दरों में बदलाव
Rule Change From 1st march 2025: बैंक FD पर ब्याज दरों में भी बदलाव हो सकता है। 1 मार्च से कई बैंकों द्वारा FD की ब्याज दरें घटाई या बढ़ाई जा सकती हैं। यह बदलाव बैंकों की लिक्विडिटी और वित्तीय जरूरतों के आधार पर होगा, और इससे FD निवेशकों को लाभ या नुकसान हो सकता है।
म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने के नए नियम
1 मार्च से म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने की संख्या को बढ़ा दिया गया है। अब निवेशक अपने म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट में अधिकतम 10 नॉमिनी जोड़ सकते हैं, जबकि पहले यह संख्या एक या दो थी। यह बदलाव निवेशकों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है, क्योंकि इससे उन्हें अपने निवेशों की सुरक्षा को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।
Read Also- होली के पहले लगा महंगाई का झटका: बढ़ गए LPG सिलेंडरों के दाम, जानिए कितनी हो गयी है कीमत
UAN एक्टिवेट करने की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ी
Rule Change From 1st march 2025: EPFO द्वारा जारी किए गए एक आदेश के तहत, अब 15 मार्च तक कर्मचारियों को अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिवेट करना होगा। पहले इसकी डेडलाइन 15 फरवरी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है। इसके अलावा, कर्मचारियों को अपने बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
मार्च में कुल 14 बैंक हॉलिडे रहेंगे, जिनमें होली, ईद-उल-फितर और सप्ताहिक अवकाश (दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार) भी शामिल हैं। इसलिए, बैंक जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके काम के लिए बैंक खुले हैं या नहीं।




