रायपुर। रेलवे द्वारा खमतराई समपार फाटक क्रमांक 417 (कि.मी. 826/36 – 38) में मरम्मत कार्य के कारण 1 से 5 मार्च तक सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगा। यह जानकारी रेलवे ने 27 फरवरी, 2025 को फाटक पर सूचना लगाकर इसके अलावा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम जनता को दी है।
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को दी अंतरिम जमानत
राहगीरों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में रोड ओवर ब्रिज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्री और वाहन आसानी से आवागमन कर सकेंगे। रेल परिचालन और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से समपार फाटकों पर मरम्मत कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।
बजट 2025 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की घोषणा, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
यह कार्य रेल परिचालन की सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है, ताकि यात्री सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इस मरम्मत कार्य के दौरान रेल यातायात के सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन किया जाएगा।




