दुर्ग। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जी.ई. रोड के समीप प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम में 15 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परिसर का निर्माण किया जाएगा। यह परिसर 17 एकड़ क्षेत्र में बनेगा और इसमें हार्स राइडिंग, स्वीमिंग पूल, स्केटिंग ट्रैक, रनिंग ट्रैक, 400 लोगों के बैठने लायक आडिटोरियम, पार्किंग, दुकानें, बाउंड्रीवॉल, सजावट और लाइटिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसका भव्य गेट नेशनल हाईवे 53 से सटा हुआ होगा।
आज इस परियोजना के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण जिला कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चैधरी ने आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के साथ किया। निरीक्षण के दौरान निगम के अभियंताओं से विस्तृत जानकारी ली गई, जिसमें रनिंग ट्रैक, स्वीमिंग पूल, आडिटोरियम, हार्स राइडिंग, स्केटिंग ट्रैक, पार्किंग, दुकानें, बाउंड्रीवॉल आदि के निर्माण के बारे में जानकारी दी गई।
जिला कलेक्टर का सुझाव था कि इस प्रकार का स्पोर्ट्स परिसर इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में मदद करेगा, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी विजयी होकर निकलें और राज्य और देश का नाम रोशन करें। इस परिसर में भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी संभावना है।
इतने तारीख तक खमतराई रेलवे फाटक पर आवागमन बंद, इस वजह से लिया गया फैसला
यह परियोजना वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिन्होंने इस तरह के बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स परिसर के निर्माण का सुझाव दिया था। इसके बाद निगम आयुक्त ने अपने विभागीय जोन आयुक्त और अभियंताओं से विचार-विमर्श किया और परिसर के स्वरूप को अंतिम रूप दिया।
अचानक भर-भराकर गिरी कॉम्प्लेक्स की चार दुकानें, इलाके में मची अफरा-तफरी
जिला कलेक्टर को प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें खनीज एवं न्यास मद से हार्स राइडिंग और स्केटिंग ट्रैक बनाने के लिए राशि की स्वीकृति मिल गई है। शेष खेल सुविधाओं के लिए प्रोजेक्ट बनाकर जिला प्रशासन और शासन को भेजा गया है, और स्वीकृति मिलते ही बाकी काम भी शुरू हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, उपभियंता बसंत साहू, प्रभारी सहायक अभियंता पुरुषोत्तम सिन्हा और चंदन निर्मलकर आदि भी उपस्थित थे।




