धमतरी। जिले में चलाए जा रहे नक्सली अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही डीआरजी जवान माओवादी विरोधी अभियान पर निकले थे। सर्च अभियान के दौरान मांदागिरी के जंगल पहाड़ियों में पुलिस एवं माओवादियों के बीच आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई।
IIT बाबा ने दी आत्महत्या की धमकी, होटल पहुंची पुलिस तो बोले- मैं गांजा पिए हुए था
जवानों को अपने तरफ आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। लगभग आधा घंटे तक पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया गया। जिसमें लगभग दो से तीन नक्सली को गोली लगने की संभावना है। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की पुलिस पार्टी डीआरजी द्वारा बारीकी से सघन सर्चिग की जा रही है। विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जायेगी।




