नई दिल्ली। हाल ही में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के मैच में भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन जीत के जश्न के बीच एक अलग ही विवाद उठ खड़ा हुआ है. असल में दुबई में खेले गए मैच के दौरान मोहम्मद शमी का एनर्जी ड्रिंक पीते हुए वीडियो सामने आया था. जिसपर मौलाना नाराजगी जता रहे हैं.
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बयान जारी करके कहा कि इस्लाम ने रोजे को फर्ज करार दिया है. अगर कोई शख्स जानबूझकर रोजा नहीं रखता है तो वह निहायती गुनहगार है. मोहम्मद शमी ने रोजा नहीं रखा जबकि रोजा रखना उनका वाजिब फर्ज है. रोजा न रखकर शमी ने बहुत बड़ा गुनाह किया है, शरीयत की नजर में वो मुजरिम हैं.
राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
क्यों हो रही है चर्चा?
बकौल मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, ‘मोहम्मद शमी को हरगिज ऐसा नहीं करना चाहिए. मैं उनको हिदायत और नसीहत देता हूं कि इस्लाम के जो नियम हैं उनपर वो अमल करें. क्रिकेट, खेलकूद भी करें, सारे काम अंजाम दें, मगर अल्लाह ने जो जिम्मेदारी बंदे को दी है, उनको भी निभाएं. शमी को ये सब समझना चाहिए. शमी अपने गुनाहों के लिए अल्लाह से माफी मांगें.’
अधजली लाश का मामला सुलझा, साजिश का पर्दाफाश, टीचर और ड्राइवर गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
वायरल हुई थी क्रिकेटर शमी की फोटो
आपको बता दें कि दुबई में खेले गए इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफइनल मैच के दौरान मोहम्मद शमी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह गर्मी के बीच एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद मौलाना लोगों ने इसे गलत करार दिया. उनका कहना है कि रमजान में रोजा न रखना गुनाह है. मौलानाओं ने शमी को नसीहत देना शुरू कर दिया




