रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी। इस कार्रवाई के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल मच गया। खबर मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भूपेश बघेल के घर के बाहर इकट्ठा होने लगे और ED समेत बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल बुधवार को दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे।
मंत्रिपरिषद की बैठक 12 मार्च को
दिल्ली दौरे के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं, इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी भूपेश बघेल मुलाकात करेंगे। बुधवार शाम 6 बजे फ्लाइट से भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को भूपेश बघेल दिल्ली में ही रहेंगे।




