रायपुर। राजधानी के डीकेएस अस्पताल के तत्कालीन अधीक्षक, डॉक्टर पुनीत गुप्ता, को विभागीय जांच में दोषमुक्त करार दिया गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन पर लगाए गए 17 आरोपों को प्रमाणित नहीं किया जा सका, जिसके कारण विभागीय जांच को समाप्त कर दिया गया और सभी मामले नस्तीबद्ध कर दिए गए।
IPL 2025 के शेड्यूल में चेंजेस, कोलकाता-लखनऊ के मैच के वेन्यू में बदलाव, जानिए क्या है वजह
डॉ. पुनीत गुप्ता पर 50 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप समेत कई अन्य आरोप भी थे, जिनमें नियमों के उल्लंघन, अपात्र लोगों की भर्ती और अन्य अनियमितताएँ शामिल थीं। उनके कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार को इन शिकायतों के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन अब इन्हें निराधार मानते हुए मामले खत्म कर दिए गए हैं।
निर्माण कार्यों में अनियमितता का मामला : तीन सचिव पर गिरी गाज, निलंबित
बता दें कि डॉ. पुनीत गुप्ता पर डीकेएस सुपर स्पेशलिटीज अस्पताल में 50 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा था. साथ ही 14 दिसंबर 2015 से 2 अगस्त 2018 के बीच के पोस्ट ग्रेजुएट एवं रिसर्च सेंटर रायपुर में अपने कार्यकाल के दौरान नियम विरुद्ध कार्य करने, अपात्र लोगों की भर्ती सहित अन्य शिकायत राज्य सरकार को मिली थी।




