IPL 2025: आईपीएल 2025 का पांचवां मैच आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह इस सीजन का पहला मुकाबला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
इस सीजन गुजरात टाइटंस की कमान स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेलने उतरी है। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
बड़े टैक्स बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई: सम्पत्ति सील
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। पंजाब की तरफ से श्रेयस 42 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं शशांक ने भी 16 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली। गुजरात के सभी गेंदबाज इस मैच में महंगे साबित हुए।




