Vivo जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. ये ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है. Vivo T4 5G को कंपनी Vivo T3 5G के सक्सेसर के रूप में लॉन्च करेगी. Vivo T3 5G को कंपनी ने पिछले साल मार्च में लॉन्च किया था. इसका सक्सेसर अगले महीने यानी अप्रैल में लॉन्च हो सकता है.
कंपनी का नया फोन 25 हजार रुपये तक के बजट में आ सकता है. इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा. इसके अलावा स्मार्टफोन में 7300mAh की बैटरी दी जा सकती है. ये अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला वीवो फोन होगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
CBI की छापेमारी: भूपेश बघेल के निवास के बाहर तनावपूर्ण माहौल, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी
लॉन्च डेट और कीमत
Vivo T4 5G को कंपनी ने टीज कर दिया है. हालांकि, इसकी लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये स्मार्टफोन अप्रैल में लॉन्च हो सकता है. कंपनी इस स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है.
ये फोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है. इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये हो सकती है.
अब बार-बार MOBILE CHARGE करने की झंझट होगी खत्म, Vivo ला रहा सबसे बड़ी बैटरी वाला 5G फोन
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
Vivo T4 5G के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं आई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो स्मार्टफोन में 6.67-inch full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी. फोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है.
छत्तीसगढ़ का मौसम: चार दिन भीषण गर्मी का अलर्ट, राजनांदगांव में दिन का पारा 39 डिग्री के पार
इसमें Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 दिया जा सकता है. Vivo T4 5G में 50MP के मेन लेंस और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिल सकता है. वहीं फ्रंट में कंपनी 32MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 7300mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 90W की चार्जिंग सपोर्ट करेगी. फोन में IR ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है.




