IPL 2025 DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL-18 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 165 रन का टारगेट दिया है। विशाखापट्टनम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। हैदराबाद 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने पावरप्ले के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा (शून्य), नीतीश कुमार रेड्डी (शून्य) और ईशान किशन (2 रन) सिंगल डिजिट पर पवेलियन लौटे। ऐसे में अनिकेत वर्मा ने स्कोर 150 के करीब पहुंचा दिया। उन्होंने हेनरिक क्लासन के साथ 42 बॉल पर 77 रन की साझेदारी की। अनिकेत ने 41 बॉल पर 74 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा, हेनरिक क्लासन ने 32 और ट्रैविस हेड ने 22 रन का योगदान दिया।
Read Also- रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
IPL 2025 DC vs SRH: दिल्ली के मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 3 विकेट मिले। एक विकेट मोहित शर्मा को मिला। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ। आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। दिन का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय।
Read Also- हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, विशाखापट्टनम में तीसरी बार हो रहा दिल्ली से सामना
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर्स: सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा, व्यान मुल्डर। IPL 2025 DC vs SRH




