Raipur News: रायपुर के पंडरी मेन रोड स्थित कपड़ों के शो रूम श्री शिवम में 31 मार्च को 30 लाख रुपए की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश टंडन, जो कि शो रूम वाले कॉम्प्लेक्स में टाइटन वॉच की फ्रेंचाइजी काउंटर पर सेल्समैन था।
पुलिस ने राजेश के कब्जे से 17 लाख रुपए कैश, एक कार, एक्टिवा और पल्सर बाइक जब्त की है। राजेश ने शो रूम की भीतरी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी जुटाई थी। उसने शो रूम बंद होने से 15 मिनट पहले बुरका पहनकर प्रवेश किया और रात 12 बजे के बाद काउंटर का ड्रॉवर तोड़कर 30 लाख रुपए चुराए।
Read Also- अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, UP के 42 जिलों में अलर्ट
Raipur News: चोरी के बाद वह छत से रस्सी के सहारे उतरते समय फिसलकर गिर गया, जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसे तिल्दा के ओम अस्पताल में छापा मारकर गिरफ्तार किया। इसके बाद राजनांदगांव और चिखली धरसींवा निवासी उसके तीन साथी मोहनीश श्रीवास्तव, सुरेश दीवान और प्रेम बघेल को भी दबोच लिया गया।
सभी आरोपी कर्ज में डूबे हुए हैं, लेकिन पुलिस को उनका कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला। मोहनीश ने तीन मोबाइल फोन लोन पर खरीदे थे और एक सेकेंड हैंड आई 20 कार भी ली थी, जिसकी किस्त वह नहीं चुका पा रहा था। चोरी की रकम से उसने 90 हजार रुपए की किस्त चुकाई।
Read Also- भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, पारा पहुंचेगा 40 के पार, लू चलने की संभावना
Raipur News: पुलिस ने राजेश टंडन की गिरफ्तारी के बाद मोहनीश, सुरेश और प्रेम के ठिकानों पर छापे मारे। ये सभी आरोपी शिरडी और शनि शिंगनापुर गए हुए थे। पुलिस ने सिविललाइंस थाने और एसीसीयू की टीम को महाराष्ट्र भेजा, जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया। शनिवार को तीनों आरोपियों को रायपुर लाकर चोरी के दौरान इस्तेमाल की गई वाहनों और रकम की बरामदगी की गई, जिसमें 17 लाख रुपए शामिल हैं।




