नई दिल्ली। रामनवमी पर अयोध्या में जश्न का माहौल है…श्री राम के जन्मोत्सव के उल्लास में रामनगरी डूब चुकी है. दोपहर 12 बजे से राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. दुनियाभर से जुड़े श्रद्धालु श्रीराम लला का सूर्य तिलक देख रहे हैं.
ALERT: रामनवमी पर में हाई अलर्ट, भाजपा का दावा- जुलूसों में निकलेंगे 1.5 करोड़ हिंदू
इससे पहले सुबह 9:30 बजे भगवान रामलला का विशेष अभिषेक हुआ, जो पूरे एक घंटे तक चला. इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार किया गया. सूर्याभिषेक का प्रसारण पूरी दुनिया देख रही है. इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है.
इससे पहले राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या के तमाम मंदिरों को फूलों से सजाया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं. राम की नगरी की भव्यता अलग ही लग रही है. सुबह 9.30 बजे से जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू किया गया. सबसे पहले राम लला का अभिषेक हुआ.
गुमास्ता लाइसेंस पंजीयन के नाम पर रिश्वत : दो संविदा कर्मचारी बर्खास्त, जिला श्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
राम मंदिर में यह द्वितीय जन्मोत्सव है. सुबह 10.30 बजे से एक घंटे तक भगवान राम का श्रृंगार हुआ. उसके बाद प्रसाद लगाया गया. दोपहर 12 बजे राम लला का जन्म होगा. मंदिर में पूजन-अर्चन-आरती और सूर्य तिलक होगा.
श्रीलंका दौरे के आखिरी दिन PM मोदी का जबरदस्त स्वागत, महाबोधि मंदिर में दर्शन, बौद्ध भिक्षु से लिया आशीर्वाद
शनिवार को सूर्य तिलक का ट्रायल कराया गया. जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण भी होगा. अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों से लेकर राम मंदिर समेत पूरे राम जन्मभूमि परिसर का दृश्य आलौकिक प्रतीत हो रहा है. दोपहर 12 बजे रघुकुल में रामलला का जन्म होते ही उल्लास अपने चरम पर होगा.




