कोरबा। जिले के दीपका क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो शिक्षकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। जिसके बाद दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा रविवार देर रात करीब का बताया जा रहा है। चारों युवक एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी शक्तिनगर ढलान के पास कार चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिससे तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई।
IED की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में खरमोरा निवासी हिमांशु सिंह और एमपी नगर नगर निवासी शुभम दीप की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। दोनों मृतक कोरबा के सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।




