रायपुर। राजधानी रायपुर में DGCI की जोनल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।टीम को 92 करोड़ रुपए के जीएसटी चोरी के मामले में दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों व्यापारियों ने फर्जी बिलिंग के जरिए 24 करोड़ का ITC क्लेम किया था।
जांच के दौरान सामने आया कि रायपुर की दो फर्में अजय ट्रेडर्स और शुभम सेल्स ने दिल्ली की कई फर्जी कंपनियों से फर्जी बिलों के जरिए 94 करोड़ और 41 करोड़ रुपये की खरीद दर्शाई थी।
डॉ. लवली शर्मा इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त
इसी के आधार पर फर्म संचालकों ने 24 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने का प्रयास किया. DGGI की जांच में यह पाया गया कि फर्मों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में में भारी गड़बड़ी पाई. खरीदी गई सामग्री एमएस टीएमटी, एमएस एंगल और एमएस चैनल आदि के कोई वास्तविक परिवहन या वितरण की जानकारी नहीं मिली है.
गुजरात ने राजस्थान को दी शिकस्त, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद की गेंदबाजी में फंसी RR
इस पर कार्रवाई करते हुए डीजीजीआई ने अजय ट्रेडर्स के संचालक अजय सिंह और शुभम सेल्स के संचालक शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ जीएसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।




