रायपुर। छत्तीसगढ़ में 8 अप्रैल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ‘सुशासन तिहार’ मना रही है। इसके तहत सरकार आमजनों की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन इस प्रतिबद्धता का एक युवक ने नाजायज फायदा उठाया है और ‘सुशासन तिहार’ को मुंह चिढ़ा दिया है।
दरअसल, महासमुंद जिले के छिबर्रा गांव के रहने वाले शत्रुघन सिन्हा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को वित्त विभाग से हटाने के लिए सरकार को आवेदन किया है। इसमें उसने शिक्षक भर्ती के लिए ओपी चौधरी को सहमति नहीं देने की बात कही है और इसी वजह से वे चाहते हैं कि ओपी चौधरी को वित्त विभाग की जिम्मेदारी से हटाया जाए। शत्रुघन के आवेदन पर सरकार क्या करती है यह देखने वाली बात है। लेकिन शत्रुघन का आवेदन सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है और इस पर खूब ठहाके भी लगाए जा रहे हैं।





