श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बुधवार को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि बुधवार सुबह जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 2.4 तीव्रता का भूकंप आया।
एनसीएस द्वारा एक्स पर साझा की गई पोस्ट के अनुसार, भूकंप भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार सुबह करीब 5:14 बजे अक्षांश 33.18 एन और देशांतर 75.89 ई पर आया। भूकंप की गहराई 5 किमी बताई गई है।
दिल्ली एनसीआर में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
बुधवार की सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके तिब्बत और बांग्लादेश समेत भारत के जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप आज सुबह 04:43 बजे आया था, जो 75 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके अलावा, बुधवार की सुबह अफगानिस्तान और बांग्लादेश में क्रमशः 5.9 और 2.9 तीव्रता के भूकंप आए। इसके झटके दिल्ली एनसीआर तक महसूस किए गए।




