CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read Also- ACB की कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया DEO कार्यालय का कर्मचारी
CG Road Accident: वहीं, एक दिन पहले बलरामपुर जिले से भी एक दुखद घटना सामने आई थी। रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुढ़िया में भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह (38) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे रविवार सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक पत्थर से टकराकर अनियंत्रित हो गया, जिससे वे ट्रैक्टर से गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।




