Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • गणेश चतुर्थी का पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार, बोले-
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को दिए मॉक ड्रिल के निर्देश

    देशभर में 7 मई को बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को दिए मॉक ड्रिल के निर्देश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 6, 2025Updated:May 6, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई (बुधवार) को सिविल डिफेंस ड्रिल (नागरिक सुरक्षा अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

    सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास के दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजाए जाएंगे और आम नागरिकों व छात्रों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाएगी कि दुश्मन के हमले के वक्त खुद की सुरक्षा कैसे करें.

    महिला स्वास्थ्यकर्मी से रेप : आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर लूटी थी अस्मत
     राज्यों को दिए गए निर्देश

    सूत्रों ने यह भी बताया कि ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट की तैयारी और महत्वपूर्ण प्लांट्स व संस्थानों को जल्दी से छुपाने (कैमोफ्लाज करने) की व्यवस्था भी की जाएगी.

    राज्यों से कहा गया है कि वे अपने निकासी (evacuation) योजनाओं को अपडेट करें और उसका रिहर्सल करें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. यह अभ्यास देश की आंतरिक सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है.

    11 दिन से गोले दाग रहा पाकिस्तान

    राज्यों को भेजी गई ड्रिल की एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीमा पार गोलीबारी की जा रही है. पिछले लगातार 11 रातों से पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना ने सख्ती से जवाब दिया है.

    पुलिस विभाग में तबादला : TI, SI समेत ASI का ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

    ये हालात तब पैदा हुए हैं, जब 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे भीषण हमला है. भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने अपनी रक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. उसने सीमा चौकियों को मजबूत किया है और मिसाइल परीक्षण भी शुरू कर दिए हैं.

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.