Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आरटीई एडमिशन 2025: पहले चरण की लॉटरी पूरी, जानें अगला चरण कब और कैसे होगा शुरू!

    आरटीई एडमिशन 2025: पहले चरण की लॉटरी पूरी, जानें अगला चरण कब और कैसे होगा शुरू!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 6, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    RTE Admission 2025-26

    RTE Admission 2025-26: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का सपना संजोए हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (RTE) के तहत पहले चरण की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार, 5 मई को संपन्न हुई। लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में आयोजित इस प्रक्रिया में राज्य के 23 जिलों के कुल 44,054 बच्चों का चयन किया गया है, जिन्हें निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।

    छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से आए 1.05 लाख से अधिक आवेदन
    इस वर्ष RTE पोर्टल के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ से कुल 1,05,372 आवेदन प्राप्त हुए। दस्तावेजों की जांच के बाद 69,553 आवेदन स्वीकृत माने गए। इनमें से पहले चरण में 6,628 निजी स्कूलों की 52,007 सीटों पर लॉटरी प्रक्रिया की जा रही है। 5 मई को हुए पहले चरण में 23 जिलों के लिए लॉटरी पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 10 जिलों की प्रक्रिया 6 मई को पूरी होगी। इसके बाद 7 मई से 30 मई तक चयनित छात्रों का स्कूलों में दाख़िला कराया जाएगा।

    Read Also-  CG Board Result 2025: 10वीं-12वीं के नतीजों पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट!

    दूसरे चरण की भी तैयारी
    RTE Admission 2025-26: पहले चरण के बाद जिन अभिभावकों के बच्चे चयनित नहीं हो पाए हैं या जिन्होंने आवेदन नहीं किया था, उनके लिए दूसरा मौका जून में मिलेगा। दूसरे चरण के लिए इच्छुक पालक 20 जून से 30 जून 2025 तक RTE पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 1 जुलाई से 8 जुलाई के बीच की जाएगी। इसके बाद 14 और 15 जुलाई को दूसरी लॉटरी प्रक्रिया आयोजित होगी और दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगी।

    RTE के अंतर्गत 25% सीटों पर मिलती है निशुल्क शिक्षा
    RTE एक्ट के तहत राज्य सरकार निजी स्कूलों की कुल मान्यता प्राप्त सीटों में से 25% सीटों पर चयनित बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करती है। इसका उद्देश्य शिक्षा में समानता लाना और समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

    Read Also-  बिकने वाला है Yes Bank, जापान की इस कंपनी के हाथ आ सकता है कंट्रोल

    DPI अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया
    RTE Admission 2025-26: इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी, उपसंचालक आशुतोष चौरे, सहायक संचालक महेश नायक, RTE सेल के अधिकारी, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन से राजीव गुप्ता, पालकगण और पालक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लाखों अभिभावकों के लिए यह लॉटरी उम्मीद की एक किरण बनकर आई है, जो बच्चों को बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगी। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण पर हैं, जहां और भी बच्चों को शिक्षा का यह सुनहरा अवसर मिलेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg rte admission cg rte admission 2025 -26 cg rte admission date chhattisgarh rte admission 2025 chhattisgarh rte admission process rte admission 2025-26
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.