Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    NDPS कार्यशाला में गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा संदेश, नशे के निर्माण से भंडारण तक करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

    September 13, 2026

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NDPS कार्यशाला में गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा संदेश, नशे के निर्माण से भंडारण तक करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त
    • कृषि शिक्षक भर्ती विवाद: स्नातकोत्तर योग्यता की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Operation Sindoor: सीएम साय ने एक्स पर लिखा- हर हर महादेव, दीपक बैज बोले- आतंक के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब, गृहमंत्री शर्मा ने भी कही ये बात

    Operation Sindoor: सीएम साय ने एक्स पर लिखा- हर हर महादेव, दीपक बैज बोले- आतंक के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब, गृहमंत्री शर्मा ने भी कही ये बात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 7, 2025Updated:May 7, 2025 trending No Comments4 Mins Read
    Operation Sindoor

    Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने देर रात पकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक किया है। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिया गया है, जिसके तहत 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया है, जो सफल रहा। भारत के इस एक्शन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री से लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हर हर महादेव, वंदे मातरम्“

    हर हर महादेव

    वंदे मातरम् 🇮🇳#OperationSindoor pic.twitter.com/0ywYNhTqFc

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 6, 2025

    वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का भी प्रतिक्रया सामने आई है। उन्होंने भी सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो जारी करते हुए लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर “चुन चुन कर बदला लिया जाएगा”

    ऑपरेशन सिंदूर —-
    “चुन चुन कर बदला लिया जाएगा”#PahalgamTerrorAttack pic.twitter.com/zzsiNkCoxJ

    — Vijay sharma (@vijaysharmacg) May 6, 2025

    “सबका का बदला लिया जाएगा”#PahalgamTerrorAttack#OperationSindoor pic.twitter.com/dzZd8iU8n4

    — Vijay sharma (@vijaysharmacg) May 6, 2025

    Operation Sindoor:  छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री राम विचार नेताम ने “ऑपरेशन सिन्दूर” को लेकर कहा कि आतंकियों ने न जाने कितने बहनों के सिंदूर उजाड़े, और पूरे देश का खून बदले के लिए खौल रहा था। आज जब सेना ने जवाब दिया है तो देशवासियों को सुकून और ठंडकता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जवानों ने अपनी वीरता का परिचय दिया है, उन्हें प्रणाम है।

    Operation Sindoor:  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया गया। आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला हुआ है। यही नया भारत है, मोदी सरकार का भारत है। जो कहते हैं, वो करते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर एक के सिन्दूर का बदला है। आतंकवाद को कब्र में पहुंचाने तक ये ऑपरेशन जारी रहेगा। एक तरफ देश में आतंकियों से लड़ाई जारी है, तो वही प्रदेश में भी नक्सलियों से आरपार की लड़ाई चल रही है।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब दिया है। पूरा देश भारत के वीर जवानों के साथ खड़ा है। जय हिंद!” #आपरेशन_सिंदूर और #OperationSindoor

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत बदला लेना जानता है। उन्होंने कहा, “जिन बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया, जिन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, उनका बदला ले लिया गया है। भारत माता की जय! जय भारत की सेना!”

    Operation Sindoor:  पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी X पर पोस्ट साझा कर भारतीय सेना के रुख का समर्थन किया। उन्होंने लिखा, “भारत ने पाकिस्तान और पीओके से आने वाले आतंकवाद के खिलाफ अडिग और निर्णायक रुख अपनाया है। राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सरकार और सशस्त्र बलों को हर आवश्यक और सख़्त कदम उठाने में पूरा समर्थन दिया है। यह एकता और एकजुटता का समय है।” सिंहदेव ने भारतीय जवानों की बहादुरी और संकल्प को नमन करते हुए कहा कि हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।
    Operation Sindoor:  पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने ऑपरेशन कारगर को लेकर कहा कि भारत किसी से कम नहीं है। लेकिन अगर कोई भारत की अस्मिता और सुरक्षा में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसका अंजाम ऐसा ही होगा। जिस दिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, उसी दिन राहुल गांधी ने खुलेतौर पर कहा था कि हम भारत सरकार के साथ है। इस घटना के खिलाफ भारत सरकार कदम उठाए। आज भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कदम उठाया है। जहां देश की बात है राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ खड़े हैं। जिस तरह इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए वैसे ही आज भी होना चाहिए। बलूचिस्तान और अन्य क्षेत्रों को भी भारत में शामिल करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ

    ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान

    छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.