नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में IPL 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
IPL को लेकर बड़ा ऐलान, टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
IPL 2025 का 22 मार्च को आगाज हुआ था। 7 मई तक 57 मुकाबले खेले गए थे। 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में मुकाबला खेला जाना था, लेकिन मैच को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद मैच रद्द करने की घोषणा कर दी गई। अब IPL के स्थगित होने का ऐलान कर दिया गया है।




