नई दिल्ली। शनिवार को भारत-पाक के बीच सीजफायर समझौते के चंद घंटों बाद ही एक बार फिर सीमा पर गोलियों की गूंज सुनाई दी. जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात तक पाकिस्तान की ओर से उकसावे की कार्रवाई ने माहौल को एक बार फिर तनावपूर्ण बना दिया.
श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक, बढ़ाया देश और प्रदेश का मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बीती शाम पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में फायरिंग की. अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा सेक्टरों में फायरिंग की गई. पलनवाला सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन हुआ. सेना की त्वरित कार्रवाई के कारण किसी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा बलों को पूरी रात अलर्ट पर रहना पड़ा. इसके साथ ही पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों की भी सूचना मिली है. श्रीनगर और उधमपुर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, जिन पर भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एंटी-ड्रोन सिस्टम सक्रिय कर दिया. ये सभी ड्रोन हमले विफल कर दिए गए.
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला: मुख्यमंत्री साय की सख़्त चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि पंजाब, राजस्थान और गुजरात तक इसका असर देखने को मिला. उधमपुर, फिरोजपुर, श्रीनगर, पटियाला, फाजिल्का, होशियारपुर और राजौरी जैसे क्षेत्रों में एहतियातन ब्लैकआउट कर दिया गया. राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और गंगानगर में भी प्रशासन ने ब्लैकआउट और अलर्ट जारी किया. हालांकि आज सभी राज्यों में हालात सामान्य देखे जा रहे हैं.




