Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

    July 30, 2026

    ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला जगदलपुर में होगी आयोजित

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
    • ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला जगदलपुर में होगी आयोजित
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर
    • सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक
    • ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास
    • मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महाकाल की नगरी में जगी श्रद्धा की अलख: गंगा दशहरे पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    महाकाल की नगरी में जगी श्रद्धा की अलख: गंगा दशहरे पर उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 5, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read

    उज्जैन। धर्म और आस्था की राजधानी मानी जाने वाली उज्जैन नगरी में गंगा दशहरे के पावन पर्व पर सिंहस्थ कुंभ जैसा नजारा देखने को मिला। नीलगंगा घाट पर गुरुवार सुबह हजारों साधु-संतों, विशेषकर नागा साधुओं की उपस्थिति ने पूरे माहौल को अध्यात्म और सनातन संस्कृति की ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं ने साधु-संतों का फूल बरसाकर स्वागत किया, मानो सिंहस्थ का दृश्य एक बार फिर जीवंत हो उठा हो।

    गौरतलब है कि उज्जैन में आगामी 2028 में सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित होगा। लेकिन उससे पहले ही इस वर्ष गंगा दशहरे पर जिस तरह का आध्यात्मिक समागम और साधु-संतों की पेशवाई देखने को मिली, उसने भावी कुंभ की आहट दे दी।

    पेशवाई की झलक ने किया भावविभोर

    गंगा दशहरे के अवसर पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा नीलगंगा घाट पर पारंपरिक तरीके से मां गंगा का पूजन किया गया। इस दौरान साधु-संतों का भव्य गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकला, जो नीलगंगा पड़ाव स्थल से चलकर नीलगंगा सरोवर तक गया। यह पेशवाई वैसी ही थी जैसी सिंहस्थ के दौरान देखने को मिलती है।

    नीलगंगा सरोवर का पौराणिक महत्व

    नीलगंगा सरोवर का वर्णन स्कंद पुराण के अवंतिका खंड में मिलता है। मान्यता है कि इसी पवित्र सरोवर में मां गंगा ने अवतरण किया था। इसलिए यहां गंगा दशहरे के दिन साधु-संत स्नान कर विशेष पूजन-अनुष्ठान करते हैं। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की प्रेरणा से यह आयोजन वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित होता आ रहा है।

    महाकाल की नगरी में जगी श्रद्धा की अलख

    गंगा दशहरे पर महाकाल की नगरी में उमड़ी भक्तों की अपार भीड़ ने यह प्रमाणित कर दिया कि उज्जैन न केवल तांत्रिक शक्ति का केंद्र है, बल्कि यह सनातन परंपरा की जीवित धरोहर भी है। नागा साधुओं की उपस्थिति और साधु-संतों की संयमित शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.