Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 3, 2026

    सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    August 3, 2026

    रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    • सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
    • रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
    • सीएम डॉ. मोहन यादव का फैसला: भवन अधिभोग उल्लंघन मामलों की जांच करेगी समिति, तब तक कार्रवाई पर रोक
    • 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग, वन विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
    • हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: शोकसभा के कारण न्यायिक कार्य पूरे दिन स्थगित करना उचित नहीं
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025Updated:June 7, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर।  छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के विकास को नई दिशा देने वाले दो बड़े सिंचाई और जल परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान बोधघाट बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना पर विस्तार से चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, इसी वजह से संभाग सिंचाई साधनों के विकास में पिछड़ गया है, संभाग में सिंचाई साधनों की समस्या को दूर करने और चहुमुखी विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजना पर काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा है कि बस्तर क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए बोधघाट बहुउद्देशीय बांध परियोजना निर्णायक परियोजना साबित होगी। यह परियोजना, लंबे समय से इन्द्रावती नदी पर प्रस्तावित है। इंद्रावती, गोदावरी नदी की बड़ी सहायक नदी है। गोदावरी जल विवाद अभिकरण के वर्ष 1980 के अवॉर्ड में भी अन्य योजनाओं के साथ इस परियोजना का उल्लेख है। इस अवॉर्ड में उल्लेखित अन्य परियोजनाओं का क्रियान्वयन दूसरे राज्यों द्वारा किया जा चुका है परंतु दूरस्थ अंचल में होने एवं नक्सल समस्या के कारण इस परियोजना को प्रारंभ नहीं किया जा सका।

    बस्तर के विकास की रफ्तार होगी डबल

    बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना से संभाग में सिंचाई साधनों का दायरा बढ़ने के साथ ही बस्तर के विकास को डबल रफ्तार मिलेगी। इस परियोजना से 125 मेगावाट का विद्युत् उत्पादन, 4824 टन वार्षिक मत्स्य उत्पादन जैसे अतिरिक्त रोजगार, खरीफ एवं रबी मिलाकर 3,78,475 हेक्टेयर में सिंचाई विस्तार एवं 49 मि.घ.मी पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगा। वही इंद्रावती- महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना से कांकेर जिले की भी 50,000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सहित कुल 3,00,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बस्तर को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दोनों परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    क्या है बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना ?

    बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना, गोदावरी नदी की बड़ी सहायक इन्द्रावती नदी पर प्रस्तावित है। राज्य में इन्द्रावती नदी कुल 264 कि. मी. में प्रवाहित होती है। यह परियोजना दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड एवं तहसील गीदम के ग्राम बारसूर से लगभग 8 कि.मी. एवं जगदलपुर शहर से लगभग 100 कि. मी. दूरी पर प्रस्तावित है।

    परियोजना की विशेषताएं

    दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत 49000 करोड़ रूपए है। जिसमें इंद्रावती-महानदी लिंक परियोजना की लागत लगभग 20 हजार करोड़ रूपए एवं बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना में लगभग 29 हजार करोड़ रुपए की लागत संभावित है। जिसमें हाइड्रोपावर इलेक्ट्रोमैकेनिकल कार्य, सिविल कार्य (सिंचाई) भी शामिल हैं। इस परियोजना में उपयोगी जल भराव क्षमता 2009 मि.घ.मी, कुल जल भराव क्षमता 2727 मि.घ.मी, पूर्ण जल भराव स्तर पर सतह का क्षेत्रफल 10440 हेक्टेयर सम्भावित है।

    इन जिलों का होगा लाभ

    बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना से दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा जिले के 269 गांवों को बड़ा लाभ होगा। जबकि इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना से कांकेर जिले के अनेकों गांवों में सिंचाई सुविधा का विस्तार हो सकेगा। बस्तर संभाग को विकसित, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में दोनों परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ

    छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग, वन विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश

    हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: शोकसभा के कारण न्यायिक कार्य पूरे दिन स्थगित करना उचित नहीं

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.