सुकमा। जिले के कूकानार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुनमपारा और पुसगुन्ना के मध्य नक्सलियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली के ढ़ेर होने की खबर है।
मुख्यमंत्री अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के पदभार ग्रहण में हुए शामिल, कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी
मिली जानकारी के अनुसार; कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय माओवादियों के उपस्थिति के आसूचना पर बुधवार को जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए थे। इस दौरान शाम 17:30 बजे से सुरक्षाबलों एवं माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल में एक महिला और पुरुष नक्सली का शव बरामद किए जाने की खबर मिल रही है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है।




