Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-

    September 14, 2026

    बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 14, 2026

    झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PSC परीक्षा से तारा कोल ब्लॉक तक… दीपक बैज का BJP सरकार पर बड़ा हमला, बोले-
    • बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • झरने, जंगल और जनजातीय संस्कृति ने दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़ बना ‘Best Emerging Tourist Destination’
    • रायपुर में खाद-बीज कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 व्यापारियों पर FIR; 9 संस्थानों की बिक्री पर रोक
    • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज से बारिश की तीव्रता घटेगी; रायपुर में बादल-बारिश के आसार
    • लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, CM मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों को भेजे ₹1835 करोड़
    • सूर्या मॉल के सेंशेसन स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, लाइट-पानी बंद होने के बावजूद अंदर मिले लोग
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » एअर इंडिया विमान हादसे में 265 की मौत, PM मोदी ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा कर लिया हालात का जायजा

    एअर इंडिया विमान हादसे में 265 की मौत, PM मोदी ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा कर लिया हालात का जायजा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    अहमदाबाद। लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर 1:40 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण विमान हादसे में 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत कुल 265 लोगों की मौत हो गई। एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस दुखद घटना की पुष्टि की। हादसे में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है।

    शराब घोटाले में गिरफ्तार विजय भाटिया 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। करीब 9 बजे वे घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू और कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।

    हादसे में मारे गए लोगों की पहचान एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिसके लिए डीएनए सैंपलिंग की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 265 शव रखे गए हैं। दुर्घटना की जांच दो स्तरों पर की जा रही है – एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा। ब्लैक बॉक्स की बरामदगी के बाद हादसे के कारणों की गहन पड़ताल की जाएगी।

    गृह मंत्री अमित शाह भी गुरुवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विमान में सवा लाख लीटर ईंधन था, जिसकी वजह से धमाका बेहद भीषण था और किसी को बचाने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सभी शवों को बाहर निकाला जा चुका है, और डीएनए पहचान के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

    सेन्ट्रल लाईब्रेरी व गारमेंट फैक्ट्री में नशा मुक्ति का दिलाया गया संकल्प

    राहत और बचाव कार्य अब पूरा हो चुका है। यह विमान टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गया था। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की, जिसमें स्थिति की पूरी जानकारी ली गई।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.