Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

    September 13, 2026

    PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले
    • अवैध शराब डंप का खुलासा: 89.46 बल्क लीटर शराब और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त
    • कृषि शिक्षक भर्ती विवाद: स्नातकोत्तर योग्यता की मांग, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
    • गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • साइबर अपराध के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, डिप्टी CM विजय शर्मा ने लॉन्च किया ‘साइबर संकल्प’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मिडिल ईस्ट तनाव से सोना हुआ महंगा, दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा भाव

    मिडिल ईस्ट तनाव से सोना हुआ महंगा, दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा भाव

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इजराइल और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों पर भी साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 2,200 रुपये चढ़कर 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक के रिकॉर्ड स्तर 1,01,600 रुपये के बेहद करीब है।

    उपजेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,00,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। इससे पहले 22 अप्रैल को सोने की कीमतों में 1,800 रुपये की तेजी आई थी, तब यह 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया था।

    चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

    सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। दिल्ली बाजार में चांदी 1,100 रुपये की छलांग के साथ 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों और आर्थिक अनिश्चितता के चलते कीमती धातुओं की मांग तेजी से बढ़ रही है।

    जीवित महिला को मृत दिखाकर सौतेले बेटे के नाम की जमीन, तहसीलदार संजय राठौर निलंबित

    MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखा असर

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 2,011 रुपये की तेजी के साथ 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। लंदन और न्यूयॉर्क बाजारों में सोना 28.30 डॉलर चढ़कर 3,415.13 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। कुछ समय के लिए यह 3,440 डॉलर प्रति औंस से भी ऊपर चला गया था।

    सेफ हेवन निवेश की ओर बढ़ा रुझान

    विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण निवेशकों का रुझान सेफ हेवन माने जाने वाले सोने और चांदी की ओर बढ़ा है। इसके अलावा अमेरिका की व्यापार नीतियों में अस्थिरता, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ की धमकी, कमजोर मुद्रास्फीति के आंकड़े और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती ने भी सोने की कीमतों को ऊपर चढ़ाने में योगदान दिया है।

    सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि अगर यह भू-राजनीतिक तनाव ऐसे ही बना रहा, तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें और ऊंचाई छू सकती हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.