अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे में मरने वालों की संख्या अब 270 तक पहुंच गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। शुक्रवार से शनिवार रात 9 बजे तक 19 शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है, जिनमें से 11 शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं।
अहमदाबाद विमान हादसा : वीडियो रिकॉर्ड करने वाला आर्यन डरा, कहा – अब कभी नहीं बैठूंगा फ्लाइट में
राहत कमिश्नर आलोक कुमार पांडे और सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बाकी शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही सौंपा जाएगा। इससे पहले 8 शवों की पहचान उनके सही हालत में होने के कारण डीएनए प्रोफाइलिंग के बिना ही कर ली गई थी।
मिनेसोटा में दो जनप्रतिनिधियों पर हमला: एक की मौत, एक घायल; राजनीतिक हिंसा की आशंका
हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से सिर्फ एक यात्री जीवित बचा, जबकि बाकी सभी की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त क्रैश साइट पर मौजूद 29 लोग भी मारे गए, जिनमें 5 एमबीबीएस छात्र शामिल थे।
राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि गुजरात के 33 में से 18 जिलों के मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है। शवों की पहचान और उन्हें सौंपने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए 230 टीमें गठित की गई हैं। शनिवार से शव सौंपने का काम विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है।
परिजनों को डीएनए सैंपल देने के लिए खुद या अपने प्रतिनिधियों के साथ पहचान पत्र लाने का निर्देश दिया गया था। मृतकों के परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने मृत्यु प्रमाणपत्र तुरंत जारी कर दिए हैं।
राज्य और केंद्र की संयुक्त एजेंसियां राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी से जुटी हुई हैं और हादसे की पूरी जांच जारी है।




