सुकमा। जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय पामेड एरिया कमेटी के 01 हार्डकोर ईनामी जिसपर 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित है, समेत 05 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरफ्तार सभी माओवादी दिनांक 07.06.2025 को ग्राम पूवर्ती के ग्राम पटेल रामा बोड़के को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने एवं मृतक के परिजन को परेशान करने, जान से मारने की धमकी देकर मार-पीट करने की घटना में शामिल थे। गिरफ्तार माओवादियों के विरूद्ध घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में पूर्व से विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है।
गिरफ्तार माओवादियों से घटना को अंजाम देेेने प्रयोग किये गए हथियार टंगिया एवं लाठी/डण्डे भी बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के ग्राम पूवर्ती के है निवासी।
नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना जगरगुण्डा पुलिस बल एवं 150 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त भूमिका रही।




