मालेवाही। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ 195 बटालियन के द्वारा दंतेवाड़ा ज़िले के मालेवाही में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयी। जिसमें काफ़ी संख्या में पुरुष एवं महिला ग्रामीणों के साथ छात्र छात्राएं भी सम्मलित हुये।
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ ग्रामीणों को उनकी जरूरत की सामान उपलब्ध करवाती है।तो वही आज मालेवाही थाना में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमें सिविक एक्शन प्रोग्राम में आए ग्रामीणों को सीआरपीएफ के द्वारा ग्रामीणों को सोलर पैनल लाइट, छाता, फलदार पौधो का वितरण किया गया।साथ ही मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ ग्रामीणों को देश और क्षेत्रों के विकास योजना की ताजा हालातों से रूबरू कराने एवं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभान्वित योजनाओं की जानकारी के साथ साथ छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा समाज के मुख्य धाराओं से भटके युवाओं को मुख्य धारा में लाने का एवं हिंसा छोड़ शांति और विकास के रास्ते पर चलने के लिए ग्रामीणों को अवगत कराया जाता है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि वी.प्रताप सिंह कमांडेट 195 बटालियन , राजीव कुमार कमांडेट,विक्रम कपूर द्वितीय कमांडेट,राजेश कुमार यादव उप कमांडेट,राजीव शर्मा उप कमांडेट,जगदेव यादव उप कमांडेट,मितेश जैन सा. कमांडेट,डॉक्टर वगेश त्रिपाठी मौजूद रहे।




