गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आई रायपुर की युवती महविश खान की डूबने से मौत हो गई। रविवार को रायपुर से आईं 5 युवतियां और 2 युवक पिकनिक मनाने यहां पहुंचे थे। इसी दौरान 23 वर्षीय महविश, जो राजा तालाब रायपुर की रहने वाली थी, पानी की तेज धारा में बह गई और लापता हो गई।
जिले के प्रसिद्ध गजपल्ला वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आई रायपुर की युवती महविश खान की डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल, वन विभाग और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग 24 घंटे तक लगातार चले सर्च अभियान के बाद सोमवार को महविश का शव वॉटरफॉल की गहराई में स्थित एक सुरंगनुमा गड्ढे से बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि वॉटरफॉल के भीतर करीब 30 से 40 फीट गहरे दो सुरंगनुमा गड्ढे हैं, जिनमें तेज जलप्रवाह रहता है। पानी की तीव्र धारा, फिसलन और दुर्गम स्थल के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण रहा। टीम को 80 मीटर ऊँचाई वाले पहाड़ पर चढ़ाई और उतराई कर घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा।




