Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कांकेर को मिली खेलों की सौगात, डिप्टी CM अरुण साव ने मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण

    August 11, 2026

    केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    August 11, 2026

    बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांकेर को मिली खेलों की सौगात, डिप्टी CM अरुण साव ने मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
    • केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र
    • ‘जहां पहले जाना संभव नहीं था, वहां जाएगी तिरंगा यात्रा’, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    • मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ बैठक, योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा
    • कांकेर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डिप्टी CM अरुण साव के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
    • बिलासपुर में दंपती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिले शव; जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मानसून सत्र से पहले सियासी तापमान हाई, विपक्ष ने मांगा पीएम मोदी से जवाब, सरकार बोली- चर्चा को तैयार

    मानसून सत्र से पहले सियासी तापमान हाई, विपक्ष ने मांगा पीएम मोदी से जवाब, सरकार बोली- चर्चा को तैयार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है और 21 अगस्त तक चलेगा, लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही राजनीतिक पारा चढ़ चुका है। बीते रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक और शनिवार को विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि यह सत्र भी टकराव और अवरोध की भेंट चढ़ सकता है। विपक्ष ने साफ कर दिया है कि “ऑपरेशन सिंदूर”, अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान, बिहार में मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण और मणिपुर हिंसा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा जवाब चाहिए।

    रायपुर समेत प्रदेश में होगी झमाझम बारिश: उमस से मिलेगी राहत, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

    राज्यसभा में नेता सदन जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी प्रमुख दलों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस, तृणमूल, डीएमके, आम आदमी पार्टी, सपा, बसपा सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखीं। डेढ़ घंटे चली इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री से चर्चा की उम्मीद जताई और कहा कि जनता की अपेक्षा है कि गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर खुद प्रधानमंत्री सदन को संबोधित करें।

    सरकार की ओर से जवाब: चर्चा को तैयार, लेकिन नियम के तहत

    वहीं सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन चर्चा संसद की नियमावली और परंपरा के अनुरूप ही होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह मंच बहस और संवाद के लिए है, हंगामे और राजनीतिक नारेबाजी के लिए नहीं।

    विपक्ष के तेवर तीखे, माहौल गरम

    शनिवार को हुई INDIA गठबंधन की ऑनलाइन बैठक में यह तय किया गया कि विपक्ष संसद में संयुक्त रूप से आक्रामक रुख अपनाएगा। इसमें कांग्रेस, आप, राजद, सपा, टीएमसी और अन्य सहयोगी दल शामिल थे। इन दलों का कहना है कि सरकार गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है और लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी हो रही है।

    क्या होगा सत्र का स्वरूप?

    संसद का यह सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब देशभर में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे गरमाए हुए हैं। ऐसे में सत्र के शांतिपूर्ण और सकारात्मक ढंग से चलने की संभावनाओं पर संदेह बरकरार है। विपक्ष जहां सरकार को घेरने की रणनीति के साथ तैयार है, वहीं सरकार अपनी नीतियों को सही ठहराने और विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की कोशिश में है।

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी एक माह में संसद में लोकतंत्र का मंथन होता है या केवल राजनीतिक टकराव की गूंज सुनाई देती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.