बिलासपुर। धर्मांतरण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भरनी इलाके में सरकारी जमीन पर बने अवैध प्रार्थना घर को आज बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब 5 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर प्रार्थना घर बनाया गया था।
दरअसल, बीते दिनों हिंदू संगठनों और पुलिस की संयुक्त दबिश के दौरान यह खुलासा हुआ था कि यहां प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आज राजस्व विभाग और पुलिस की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।




