टीवीएस मोटर कंपनी ने घरेलू बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो सेग्मेंट के अन्य मॉडलों में उपलब्ध नहीं हैं। इसे iQube की तुलना में अधिक किफायती रखा गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,900 रुपये तय की गई है।
डिज़ाइन और फीचर्स
Orbiter को बॉक्सी और फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, स्कूटर के एयरोडायनमिक्स पर काम किया गया है, जिससे इसे 10% अतिरिक्त रेंज मिलती है। इसमें कनेक्टेड मोबाइल ऐप, वाइज़र के साथ फ्रंट LED हेडलैंप और इनकमिंग कॉल डिस्प्ले वाला कलर्ड LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
स्कूटर में 845 मिमी लंबी सीट है, जो राइडर और पिलियन दोनों के लिए आरामदायक है। 290 मिमी स्ट्रेट फुटबोर्ड पर्याप्त लेगरूम देता है, जबकि चौड़ा और सीधा हैंडलबार राइडिंग पोस्चर को स्ट्रेट रखने में मदद करता है। इसमें 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस है, जिसमें दो हेलमेट रखे जा सकते हैं।
बैटरी और परफॉर्मेंस
TVS Orbiter में 3.1 kWh क्षमता का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 158 किलोमीटर की रेंज देता है। बैटरी IP67 रेटेड है, जो धूल और पानी से सुरक्षित रहती है। स्कूटर में 14 इंच के व्हील लगाए गए हैं।




