पटना। बिहार में इंडिया ब्लॉक की वोट अधिकारी यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो गया है। इस यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान से अंबेडकर पार्क तक प्रस्तावित विशाल रैली के साथ होना था। इसमें गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।
हालांकि, पटना पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर यात्रा को रोकने की तैयारी की और पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यात्रा को रोक दिए जाने के बाद विपक्षी नेताओं ने मौके पर ही अपना संबोधन शुरू कर दिया।
यह 16 दिवसीय पदयात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह यात्रा बिहार के 23 जिलों से होकर गुजरी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में कथित हेरफेर के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना बताया जा रहा है।




