बीजापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को अहम सफलता मिली है। बासागुड़ा से 2, गंगालूर से 6 और जांगला क्षेत्र से 8 सक्रिय माओवादी पकड़े गए। इनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और संगठन की प्रचार सामग्री जब्त की गई।
बरामद सामग्री
- IED, कुकर बम, टिफिन बम
- कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज
- मल्टीमीटर, बिजली का तार
- जमीन खोदने के औजार
- माओवादी संगठन के बैनर, पोस्टर और पंपलेट
गिरफ्तार माओवादी
- जांगला थाना क्षेत्र से 8 आरोपी, जिनमें मिलिशिया सदस्य, DAKMS सदस्य और जनसंपर्क सदस्य शामिल।
- गंगालूर थाना क्षेत्र से 6 आरोपी, जिनमें पुरुष और महिला दोनों मिलिशिया सदस्य शामिल।
- बासागुड़ा थाना क्षेत्र से 2 आरोपी, जो आरपीसी मिलिशिया प्लाटून और आर्थिक शाखा से जुड़े हुए बताए गए।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से IED लगाने की योजना बना रहे थे। जब्त सामग्री को गवाहों के समक्ष सील कर लिया गया है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।




