सूरजपुर। भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गांव में धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्रामीण रामानंद बरगाह की शिकायत पर की गई।
मामला क्या है
रामानंद ने पुलिस को बताया कि उसे मंगल टोप्पो के घर आयोजित चंगाई सभा में बुलाया गया था। इस दौरान बीमारियों के इलाज और अन्य प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात कही गई।
पुलिस की कार्रवाई
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पादरी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




