जांजगीर-चाम्पा। जिले में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत हो गई है। महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
जिले में मामलों के बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए विशेष वार्ड और सभी आवश्यक सुविधाएं तैयार हैं, लेकिन अभी तक जिला अस्पताल में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है।
सीएमएचओ डॉ. मनोज बर्मन ने कहा कि चाम्पा के निजी अस्पताल में हुई महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य अमले को सतर्क किया गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है।




