सरकार 22 सितंबर से नए GST रिफॉर्म लागू करने जा रही है, जिससे खाने-पीने की चीजों, रोजमर्रा की जरूरतों, AC, TV और कार-बाइक तक के दामों में बड़ी कटौती होगी। GST काउंसिल ने 3 सितंबर को हुए फैसले में GST दरों में बदलाव कर दो स्लैब (12% और 28%) को खत्म कर दिया है। अब केवल 5% और 18% के दो स्लैब रहेंगे। 12% स्लैब की ज्यादातर वस्तुओं को 5% और 28% स्लैब की वस्तुओं को 18% स्लैब में शामिल किया गया है।
इन चीजों पर जीरो GST
कुछ वस्तुओं पर GST दर को शून्य कर दिया गया है, जिससे ये बेहद सस्ती हो जाएंगी। इनमें शामिल हैं:
- जीवन रक्षक दवाएं: 33 जीवन रक्षक दवाओं पर GST हटाया गया।
- हेल्थ इंश्योरेंस: प्रीमियम पर GST खत्म, जिससे इंश्योरेंस सस्ता होगा।
- मेडिकल ऑक्सीजन: पहले 12% GST था, अब इसे भी हटा दिया गया।
GST काउंसिल का फैसला
3 सितंबर को हुई GST काउंसिल की बैठक में दो स्लैब (12% और 28%) को हटाने का निर्णय लिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इन बदलावों का लाभ अंतिम ग्राहक तक पहुंचेगा। 22 सितंबर से लागू होने वाले ये रिफॉर्म आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत लाएंगे।





