नई दिल्ली। अक्टूबर 2025 की शुरुआत आम जनता के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है। रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर, UPI लेनदेन, पेंशन निवेश और डाक सेवाओं तक कई नियम बदल गए हैं। इनका असर सीधे-सीधे आम लोगों की जेब और जीवनशैली पर पड़ेगा। आइए जानते हैं…
रेलवे टिकट बुकिंग में बदलाव
अब IRCTC पर टिकट बुकिंग के पहले 15 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेंगे जिनके अकाउंट आधार से जुड़े और पूरी तरह वेरिफाइड हैं। इससे फर्जी बुकिंग और दलालों पर लगाम लगेगी।
UPI में बदलाव
NPCI ने UPI Collect Request (पुल ट्रांजेक्शन) फीचर को बंद कर दिया है। यानी अब कोई भी व्यक्ति UPI के जरिए दोस्तों या रिश्तेदारों से पैसे मांग नहीं पाएगा, केवल सीधे ट्रांसफर ही संभव होगा।
NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में नया फ्रेमवर्क
गैर-सरकारी क्षेत्र के सब्सक्राइबर्स के लिए मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) लागू किया गया है। अब निवेशक एक ही PAN से कई स्कीमों में निवेश कर सकते हैं और चाहें तो इक्विटी में 100% तक निवेश कर पाएंगे।
Read Also- LPG सिलेंडर पर नई मार! कमर्शियल गैस 16 रुपये तक महंगी, घरेलू दाम जस के तस
LPG सिलेंडर की कीमतें
1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बदले गए हैं। कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों के रसोई बजट पर पड़ेगा।
ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती
सरकार ने रियल मनी गेमिंग पर कड़ा रुख अपनाया है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू हो गए हैं ताकि नशे जैसी लत और वित्तीय नुकसान पर रोक लग सके।
EPFO में बड़ा बदलाव
10-11 अक्टूबर को होने वाली बैठक में यह तय होगा कि कर्मचारी भविष्य निधि (PF) का पैसा सीधे ATM से निकाला जा सकेगा या नहीं।
पोस्ट ऑफिस सेवाओं में बदलाव
डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट सेवा के शुल्क में संशोधन किया है। 1 अक्टूबर से कई स्थानों पर चार्ज बढ़ाए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर कमी भी की गई है।




