धमतरी। जिले में आज दर्दनाक हादसा हो गया। कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक कांटा कुर्रीडीह गांव के रहने वाले थे। इनमें डोमेश्वर, कालेश्वर और एक अन्य शामिल हैं। मृतकों में से एक आर्मी का जवान था, जो छुट्टी पर घर आया हुआ था।
तीनों युवक धमतरी से काम निपटाकर गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




