नई दिल्ली। जीएसटी कटौती के बाद मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने पहले आठ दिनों में 1.65 लाख कारों की डिलीवरी की, जबकि दशहरे तक यह आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच गया। इसके बावजूद, मारुति सुजुकी के पास अब भी करीब 2.5 लाख कारों की बुकिंग पेंडिंग है।
सिर्फ 1,999 रुपये की EMI पर कार खरीदने का मौका
मारुति सुजुकी ने खरीदारों के लिए खास EMI योजना भी पेश की है। अब ग्राहक सिर्फ 1,999 रुपये की मासिक EMI पर कार खरीद सकते हैं। यह योजना विशेष रूप से पहली बार कार खरीदने वालों और दोपहिया वाहन चलाने वालों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
Read Also- सोशल मीडिया पर छाया Google Nano Banana AI Figurine का क्रेज, मिनटों में बनाएं अपना 3D मिनी अवतार… वो भी फ्री में!
कंपनी की यह स्कीम ऑल्टो K10, वैगनआर और सेलेरियो जैसी एंट्री-लेवल कारों पर लागू होगी, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए कार में अपग्रेड करना आसान हो जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी ने डाउन पेमेंट, EMI अवधि और फाइनेंसिंग बैंक के बारे में जानकारी नहीं दी है।
कारों की कीमतों में बड़ी कटौती
- Maruti WagonR LXI: जीएसटी कटौती के बाद एक्स-शोरूम कीमत घटकर 4.99 लाख रुपये, यानी ग्राहकों को 79,600 रुपये की बचत।
- Maruti Alto K10 STD (O): कीमत घटकर 3.69 लाख रुपये, यानी 53,100 रुपये की बचत।
-
Maruti Celerio LXI: कीमत घटकर 4.69 लाख रुपये, यानी 94,100 रुपये की बचत, लगभग 17% की कटौती।




