दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ट्रांसपोर्टर द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत और उसके परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना स्मृति नगर चौकी के पास घटी, जब महिला अपने परिवार के साथ भिलाई के मॉल में मूवी देखने आई थी। विवाद सीट को लेकर शुरू हुआ था।
सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों को थाने ले जाने के दौरान भी उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, जिनमें से एक का हाथ फ्रैक्चर और एक की उंगली टूट गई।
पुलिस के मुताबिक, मॉल के पास बीच-बचाव कर रहे प्रधान आरक्षक पकंज चौबे को धक्का दिया गया, जिससे उन्हें चोट लगी। इसके बाद थाने में सिपाही कौशलेंद्र और मुंशी आत्मराम कोसले के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।




