Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेवा भूमि पर भू-स्वामी अधिकार का दावा खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय

    July 24, 2026

    महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, सीएसआर से मजबूत होंगे पोषण और बाल विकास कार्यक्रम

    July 24, 2026

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा भूमि पर भू-स्वामी अधिकार का दावा खारिज, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय
    • महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, सीएसआर से मजबूत होंगे पोषण और बाल विकास कार्यक्रम
    • यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप
    • पुलिस के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने खत्म किया धरना, दीपक बैज ने की घोषणा
    • आवारा कुत्तों और मवेशियों पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगी नई प्रगति रिपोर्ट
    • पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, पीएम मोदी बोले– संसद में लाएंगे सख्त कानून
    • रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई
    • रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंकी मिर्च, लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ग्वालियर में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही थी, दो स्पा सेंटरों में करती थी काम

    ग्वालियर में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही थी, दो स्पा सेंटरों में करती थी काम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 13, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read
    ग्वालियर में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही थी, दो स्पा सेंटरों में करती थी काम

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर शहर की घनी बस्ती में की गई। महिला पिछले एक साल से अधिक समय से फर्जी दस्तावेजों के सहारे ग्वालियर में रह रही थी और दो स्पा सेंटरों में काम कर रही थी।

    पुलिस के अनुसार, महिला शहर के उपनगर में एक किराए के अपार्टमेंट में रह रही थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह पड़ाव और हाईकोर्ट के पास स्थित स्पा सेंटरों में कार्यरत थी और अपनी एक बांग्लादेशी सहेली के साथ वेश्यावृत्ति में लिप्त थी।

    महिला ने बताया कि वह मीरपुर, ढाका की फुकुर बस्ती से नदी और पहाड़ों के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। कोलकाता पहुंचने के बाद दलालों की मदद से वह ग्वालियर आई। उसने खुलासा किया कि भारत में अवैध रूप से लोगों को घुसाने वाला एक बड़ा रैकेट सक्रिय है, जो सीमा पार कराकर लोगों को बसाने का काम करता है।

    Read Also-  मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, राजगढ़ सबसे ठंडा, देवास में बदले स्कूलों के समय

    पुलिस जांच में सामने आया कि ग्वालियर में रहने वाले बंगाली डॉक्टर तुषार और उसकी बांग्लादेशी पड़ोसन ने महिला को करीब 16 महीने पहले बुलाया था। इसी दौरान उसने फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर ग्वालियर में ठिकाना बना लिया।

    क्राइम ब्रांच ने महिला के पास से कई दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस अब रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में ग्वालियर पुलिस ने कुल 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अक्टूबर में महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर से एक ही परिवार के आठ सदस्यों को पकड़ा गया था, उसके बाद गोविंदपुरी से एक युवती और अब एक अन्य महिला की गिरफ्तारी हुई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    gwalior news gwalior news in hindi gwalior news mp gwalior news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोहन यादव कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, मध्यप्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता

    मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने बड़ा कदम, NAAC की तर्ज पर बना SAAC; 341 संस्थानों का होगा मूल्यांकन

    मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का सजीव चित्रण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    ‘सभी नागरिकों के लिए समान कानून जरूरी’, यूसीसी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश

    अंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.