Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार! धमतरी से शुरू होगा 2,225 करोड़ की परियोजनाओं का नया अध्याय

    ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार! धमतरी से शुरू होगा 2,225 करोड़ की परियोजनाओं का नया अध्याय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 19, 2025 trending No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज आयोजित होने वाले किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य को ग्रामीण विकास की बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम में वे नई ग्रामीण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और किसानों को मिलने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी भी साझा करेंगे।

    774 नई पक्की सड़कें, 780 गांव होंगे लाभान्वित
    केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए लगभग 2,225 करोड़ रुपये की लागत से 2,500 किलोमीटर लंबी नई ग्रामीण सड़कें स्वीकृत की हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर 774 नई पक्की सड़कें बनाई जाएँगी, जिनसे 780 गांव मुख्य मार्गों और बाजारों से बेहतर तरीके से जुड़ेंगे। इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन, कृषि कार्य और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    Read Also-  ‘ब्रेक लगाया, पर ट्रेन नहीं रुकी’… बिलासपुर हादसे की गवाही के बाद घायल असिस्टेंट लोको-पायलट रश्मि राज सस्पेंड

    पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज जारी
    इसी कार्यक्रम के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त देशभर के किसानों को जारी करेंगे। इस किस्त के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में कुल 18,000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

    छत्तीसगढ़ के लगभग 25 लाख किसानों को भी इस योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त होगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान धमतरी में किसानों को इन लाभों और नई सड़क योजनाओं से होने वाले दीर्घकालिक विकास के बारे में विस्तार से अवगत कराएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Chhattisgarh headlines chhattisgarh news Chhattisgarh updates Daily Chhattisgarh news Latest Chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.