कोलकाता. कोलकाता सहित पूर्वी भारत में बांग्लादेश के भूकंप के झटके महसूस किये गए. जहां कई लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर महसूस हुए।
जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी क्षेत्र से लगभग 25 से 27 किलोमीटर पूर्व में स्थित था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने पुष्टि की कि कंपन का प्रभाव कोलकाता के साथ उत्तर बंगाल, कूचबिहार और दिनाजपुर जिलों में भी महसूस किया गया।
हालांकि, भूकंप के कारण पश्चिम बंगाल या आसपास के किसी भी क्षेत्र में नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जिन लोगों ने झटके महसूस किए, उन्होंने घरों और भवनों में लगे पंखों को हिलते हुए देखा और एहतियातन बाहर निकल आए। सामान्य स्थिति कुछ ही देर में वापस लौट आई और जनजीवन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।




